रायबरेली: ताला गांव के पास सड़क पार कर रहे नीलगाय से टकराई बाइक, तीन व्यक्ति घायल, 2 की हालत गंभीर
23 नवंबर शनिवार रात्रि 9:30 बजे बाइक सवार तीन व्यक्ति सड़क पार कर रही नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर जोरदार होने के चलते सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें पिता और पुत्र की हालत गंभीर बताई गई है। सीएचसी मे तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तीनों व्यक्ति बाइक से ताला गांव से गुरबक्श गंज जा रहे थे।