*मारु ब्रदर्स पर किसानों से लूट*
*270की यूरिया 350 में बेच रहा वितरक क़ृषि विभाग को अम्बानगर के किसानो ने दी लिखित मे शिकायत
चित्तौड़गढ़।निम्बाहेड़ा प्रकाश खत्री, निम्बाहेड़ा मे कृषि उपज मंड़ी समिति के सामने स्थित रासायनिक खाद डीलर मारु ब्रदर्स पर यूरिया के सरकार द्वारा निर्धारित रेट से अधिक की वसूली की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबा नगर निवासी किसान मुकेश,अंबालाल और राहुल आदि ने बताया कि जब वह मारु ब्रदर्स पर यूरिया खाद कट्टे लेने गए तो सरकारी रेट 270₹ के में 350₹ मांगे गए विरोध करने पर खाद देने से मना कर दिया। 2 कट्टे लेने पर 25 किलो की एक थेली अतिरिक्त लेने को बोला !
खाद कट्टों की कालाबाजारी करते हुए
किसानों से आधार कार्ड पर अंगूठा लगवाकर जबरदस्ती 25 किलो की थैली भी थमाई जा रही।
विरोध करने पर खाद देने से मना कर दिया गया।किसान ने कृषि विस्तार अधिकारी को लिखित शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की है।