बरसात में एक गलत फैसला, पूरी ज़िंदगी बदल सकता
सरायपाली क्षेत्र के ग्राम तोरेसिंह में बड़ा हादसा टल गया।
बारिश के दौरान सुरंगी नाला पार करते समय एक युवक बाइक सहित तेज बहाव में फंस गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि युवक नाले के बीच जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा।
सूचना मिलते ही तहसीलदार, थाना पुलिस, ग्रामीण एवं रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सभी के संयुक्त प्रयास से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान उसकी बाइक भी बहाव में फंस गई थी।
#MonsoonSafety #FloodSafety #Saraipali #mahasamund #chhattisgarh
Mahasamund, Chhattisgarh | Jul 28, 2026