अनूपगढ़: अनूपगढ़ के मुख्य बाजार में विद्युत विभाग ने पिछले 8 वर्षों की समस्या का किया समाधान
मुख्य बाजार में पिछले 8 वर्षों से कम वोल्टेज और विद्युत ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई थी जिसका आज मंगलवार दोपहर 2 बजे विद्युत विभाग के द्वारा समाधान कर दिया गया है। विद्युत विभाग के एईएन मुकेश चौहान ने बताया कि परशा सुखविंदर सिंह मक्कड़ व दुकानदारों के द्वारा उन्हें समस्या से अवगत करवाया गया था उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार में अब बड़ा ट्रांसफार्मर लगा दिया है।