अनूपगढ़: नई धान मंडी में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए बदला गया पार्किंग स्थल
इन दिनों नई धान मंडी में कृषि जिंसों की काफी आवक हो रही है जिससे नई धान मंडी में वाहन खड़ा करने के लिए खाली जगह नहीं बची है। मंडी प्रशासन के द्वारा व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय नागपाल ने आज मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि अब पार्किंग व्यवस्था महाराजा गंगा सिंह मेला ग्राउंड में की गई है।