सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है।सवाई माधोपुर के पुराने शहर खण्डार बस स्टेंड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर महिलाओं की भीड़ से भरा हुआ नजर आया।यहां शीतला माता मंदिर में सुबह 4.00 बजे से महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया।