सवाई माधोपुर की रवाजंना डूंगर पुलिस ने एक युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामकेश पुत्र पूरणमल गुर्जर निवासी कैलाशपुरी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी पिछले दो माह से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है।