सवाई माधोपुर के भैरू दरवाजा स्थित श्रीराधा कृष्ण गौ सेवा समिति की ओर से यहां आमसभा का आयोजन किया गया।आमसभा में वित्त वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।इसी के साथ ही श्रीराधाकृष्ण गौ सेवा समिति के द्विवार्षिक चुनाव भी संपन्न करवाए गए।श्रीराधा कृष्ण गौशाला भैरु दरवाज़ा में 911 गौवंश की सेवा की जा रही है।