अथमलगोला: अथमलगोला में SC/ST एक्ट व हत्या के प्रयास मामले का आरोपी गिरफ्तार
अथमलगोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर SC/ST एक्ट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी आसूचना संकलन के आधार पर की गई। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज