अमरोहा: CMO ऑफिस में हंगामा: नोडल अधिकारी के पद जाने से बौखलाए फार्मासिस्ट और सहयोगी झोलाछाप डॉक्टर ने लैब टेक्नीशियन को पीटा
Amroha, Amroha | Oct 11, 2025 अमरोहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय अमरोहा में उस समय हड़कंप मच गया जब ब्लड बैंक में तैनात लैब टेक्नीशियन के साथ मारपीट की घटना घटित हो गई।सूत्रों के अनुसार, नोडल अधिकारी का पद जाने से नाराज अवैध वसूली में लिप्त बताए जा रहे चीफ फार्मासिस्ट और उसके सहयोगी झोलाछाप डॉक्टर ने कार्यालय में पहुंचकर लैब टेक्नीशियन से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।