स्याना: क्षेत्र के ग्राम बरौली वासुदेवपुर में पागल कुत्ते ने एक मासूम सहित पांच लोगों को बनाया शिकार, दो की हालत गंभीर
Siyana, Bulandshahr | Jun 10, 2026
क्षेत्र के ग्राम बरौली वासुदेवपुर में पागल कुत्ते ने गांव के एक मासूम सहित पांच लोगों को अपना शिकार बना लिया। वही दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार को ग्रामीणों ने बताया कि एक पागल कुत्ता अचानक गांव में घुस आया। वही पागल कुत्ते ने गांव के ही पांच लोगों को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।