डोलरिया: डोलरिया विधायक भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए, मार्गदर्शन लिया
डोलरिया विधायक प्रेम शंकर वर्मा सोमवार को भोपाल पहुँचे और मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर संकल्प पारित करने हेतु प्रस्तावित मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय सत्र पर विस्तृत चर्चा की।