इगलास: इगलास कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Iglas, Aligarh | May 25, 2026 इगलास कोतवाली पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है बता दे के कोतवाली क्षेत्र के गांव सहारा खुर्द में चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसकर दो कीपैड मोबाइल जिओ भारत कंपनी व तीन सफेद धातु की पायल चोरी करने पर मौके पर ही परिवार के सदस्यों द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपी को भेजा जेल।