शिवपुरी: भतीजी की शादी में आया युवक सड़क हादसे का शिकार, अमोला थाना क्षेत्र की घटना
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में शिवपुरी-झांसी फोरलेन पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इंदल परिहार अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने आया था। शादी के दौरान वह किसी आवश्यक कार्य से बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान शिवपुरी-झांसी फोरलेन पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।