सहारनपुर: कोर्ट रोड पर आईडीए की जागरूकता रैली 'स्वस्थ मुख, स्वस्थ जीवन' अभियान के तहत तंबाकू-मुक्त समाज का संदेश
इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक विशाल जागरूकता रैली का सफल आयोजन रविवार सुबह 10:30 बजे किया, जिसका मुख्य उद्देश्य तंबाकू चबाने, सिगरेट, बीड़ी आदि के सेवन से होने वाले गंभीर और जानलेवा नुकसानों के प्रति आम जनता को जागरूक करना था। रैली का शुभारंभ IDA के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु गुप्ता और डॉ. पंकज खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर किया।