कलेक्ट्रेट में शुक्रवार दोपहर किसानों ने सिंचाई के पानी की मांग को लेकर रैली निकालकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि नागलवाड़ी परियोजना का पानी खेतों तक नहीं पहुंच रहा है, बल्कि नालों में बहाया जा रहा है। इससे क्षेत्र की प्रमुख फसल सफेद मूसली सूखने की कगार पर पहुंच गई है। जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे की है