डुमरांव: डुमरांव स्टेशन पर बक्सर-टाटा एक्सप्रेस 6 घंटे लेट, यात्रियों को हुई परेशानी
Dumraon, Buxar | May 15, 2026 यात्रियों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बक्सर–टाटा एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब छह घंटे की देरी से डुमरांव स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन सामान्यतः बक्सर से ही अपनी यात्रा सुबह 3 बजे ही शुरू करती है, ऐसे में यात्रियों को इसके समय पर चलने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन ट्रेन के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।