हुज़ूर: टीटी नगर इलाके में जर्जर सरकारी क्वार्टर ढहा, मलबे में दबकर एक व्यक्ति की हुई मौत
Huzur, Bhopal | Jun 25, 2025 भोपाल के टीटी नगर इलाके में स्थित पुराने एमएलए क्वार्टर्स में बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक जर्जर सरकारी क्वार्टर अचानक ढह गया, जिससे एक व्यक्ति मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर टीटी नगर थाना पुलिस पहुंची और उपनिरीक्षक राघवेंद्र के नेतृत्व में राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।