इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन
शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा।
लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी समर्थ बरदेला को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह भोले-भाले लोगों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उनकी बैंकिंग किट साइबर ठगों तक पहुंचाता था। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में ऑनलाइन निवेश और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की गई कथित ठगी की रकम के लेन-देन में किया जाता था।
इस मामले में पहले ही कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
सावधान रहें: ऑनलाइन निवेश करने से पहले किसी भी प्लेटफॉर्म की पूरी तरह जांच-पड़ताल करें और अनजान लोगों के कहने पर पैसे निवेश न करें।
#Indore #CyberCrime #OnlineFraud #CrimeBranch #MadhyaPradesh
Indore, Indore | Jul 28, 2026