धौलपुर: मचकुण्ड धाम से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ
गंगा दशमी के अवसर पर “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” का उत्सवमयी जिला स्तरीय शुभारंभ जिला प्रभारी सचिव राजन विशाल के मुख्य आतिथ्य में मचकुण्ड धाम पर हुआ। प्रभारी सचिव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल पूजन तथा कलश पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात मचकुण्ड सरोवर की महाआरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली। सोमवार