अंबाह: नगर के जैन मंदिर शिविर में धर्म और नैतिकता की सीख ले रहे नन्हे बच्चे
Ambah, Morena | Jun 2, 2026 अंबाह के श्री दिगंबर जैन परेड मंदिर में चल रहे धर्म एवं संस्कार शिविर में बच्चों को जैन धर्म, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी गई। प्रशिक्षकों ने अहिंसा, सत्य, दया, क्षमा और सदाचार का महत्व समझाया। खेल-खेल में धार्मिक शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाया गया। बच्चों ने चित्रकला गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।