ललितपुर: थाना जाखलौन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जाखलौन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मामले में पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के अभियोग में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।