जान से मारने की नीयत से यातायात थाना प्रभारी के पुत्र को कार से टक्कर मारकर फरार होने के मामले में टाउन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बरबदिव्य (22) पुत्र रूपसिंह सुथार निवासी लखुआना, तहसील डबवाली, जिला सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई है।