होशंगाबाद नगर: शांतिनिकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में
पुलिस ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम कर बच्चों को किया जागरूक
राज्य स्तरीय SAFE CLICK 2.0 अभियान के तहत सोमवार को शांति निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की साइबर शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव,मोबाइल सुरक्षा और ओटीपी साझा न करने कहां।