बनपुरवा प्रकरण: गौशाला भूमि की पैमाइश जारी, अंतिम रिपोर्ट का इंतजार
प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र के बनपुरवा गांव में दो भाइयों की मौत के बाद गौशाला भूमि विवाद की जांच तेज हो गई है। राजस्व विभाग ग्राम सभा की लगभग 32 बीघा भूमि की पैमाइश कर रहा है। जलभराव के कारण पैमाइश प्रभावित हुई है और कार्य अभी जारी है।
सूत्रों के अनुसार, भूमि से जुड़े करीब 18 राजस्व वाद लंबित हैं। प्रशासन का कहना है कि अंतिम पैमाइश रिपोर्ट के बाद ही भूमि की वास्तविक स्थिति और किसी भी संभावित अतिक्रमण को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।
#Prayagraj #Handia #Banpurwa #BreakingNews #RevenueDepartment #Gaushala #upnewstoday