नागौर: गोगलाव के निकट अज्ञात कारणों के चलते चलती कार में लगी आग,चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Nagaur, Nagaur | Jun 25, 2024 नागौर के गोगलाव के निकट सोमवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते एक कार में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं आग लगने से कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वहीं सूचना मिलते ही नागौर नगरपरिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।