लातेहार: सड़क हादसा, कार सवार युवक की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल
(लातेहार)। राष्ट्रीय राजमार्ग-22 मुख्य मार्ग पर बुधवार को बालूमाथ के टमटमटोला (पांकी मोड़) के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।