गैरतगंज: जिले में 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा शुरू, बच्चों के मस्तिष्क विकास पर रहेगा खास ध्यान
रायसेन जिले में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक मनाए जाने वाले पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। गुरूवार दोपहर 12 बजे तहसील गैरतगंज के आगनबाड़ी केन्द्र भानपुर गढ़ी पर पोषण पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस दौरान पोषण पर चर्चा करते हुए महिलाओं तथा बच्चों के परिजनों को पोषण आहार का महत्व बताते हुए घर पर ही उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक आहार या व्यंजन बनाने के बारे में भी