बालोद: कांड़े में खेत के पेड़ पर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव, गांव में मचा हड़कंप; बालोद पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
Balod, Balod | Apr 24, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कांड़े (बरही) में शुक्रवार सुबह 8 बजे एक बुजुर्ग का शव गांव के पास खेत में स्थित पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर जब पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बालोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।