बंसी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे शोकसभा का आयोजन कर पूर्व विधायक बागी कुमार वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता राजद के बंसी प्रखंड अध्यक्ष महाराणा यादव ने किया। इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।