सूरजपुर: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम हरिपुर की माध्यमिक शाला का किया औचक निरीक्षण
महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले के ग्राम हरिपुर स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, विद्यालय की स्वच्छता, मध्याह्न भोजन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। मंत्री ने कक्षा में विद्यार्थियों से सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन ।