धनघटा: क्षेत्राधिकारी धनघटा ने अर्दली रूम में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा सर्किल धनघटा के समस्त विवेचकों का थाना धनघटा पर अर्दली रूम आयोजित किया गया। अर्दली रूम में थाना धनघटा एवं थाना महुली के थाना प्रभारी सहित सभी उपनिरीक्षक एवं विवेचक उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्राधि