जौनपुर: TET अनिवार्यता के खिलाफ कलेक्ट्रेट में शिक्षकों का हुजूम उमड़ा
टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक भारी संख्या में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमित स