जौनपुर: जौनपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने किया हंगामा, अध्यक्ष का किया घेराव
नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। बैठक के दौरान सभासदों ने जनता की समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष का जबरदस्त घेराव किया। बैठक में सफाई, जलभराव और पेयजल संकट जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। कई वार्डों में कूड़ा न उठने और सीवर जाम की शिकायतों पर सभासदों ने कड़ा विरोध जताया।