अनूपगढ़: अनूपगढ़ BSF के पास बाइक और कार की टक्कर में मां-बेटा हुए गंभीर घायल
अनूपगढ़ बीएसएफ के पास आज बुधवार दोपहर 2 बजे एक बाइक और कार की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार कृष्ण कुमार और उसकी मां विरो बाई अनूपगढ़ से घडसाना की ओर जा रहे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सामने आ रही कर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायलों को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।