बहरोड़: बहरोड में ट्रांसफार्मर में धमाके से लगी भीषण आग, लपटें विद्यालय की कंप्यूटर लैब तक पहुंचीं, ग्रामीणों ने पाया काबू
Behror, Alwar | Jun 18, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, गण्डाला के समीप बुधवार देर रात ट्रांसफार्मर में अचानक हुए जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें विद्यालय परिसर के दूसरे छोर पर स्थित कंप्यूटर लैब की छत तक पहुंच गईं। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।