मल्हारगढ़: आपुखेड़ी में मामूली विवाद पर पांच आरोपियों ने मनोहर सिंह से मारपीट की, पुलिस ने केस दर्ज किया
मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आपुखेड़ी में मामूली बात को लेकर मनोहर सिंह सोंधिया के साथ पांच लोगों ने मारपीट कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी, नारायणगढ़ पुलिस ने आरोपी विश्वास नाथ, उदय सिंह,उमराव सिंह, भारत सिंह और दिलीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की,घटना 24 मई सुबह 10 बजे की बताई गई है,