उचकागांव: इटवा धाम मंदिर: अद्भुत कहानी, संत ने ली समाधि, धड़कन की जगह सीताराम की ध्वनि सुनकर डॉक्टर को आया पसीना
बिहार के गोपालगंज इटवा धाम का इतिहास काफी पुराना है. जितना पुराना इतिहास है, उतनी ही दिलचस्प इस मंदिर की कहानी है. यह मंदिर जिले के उचकागांव प्रखंड के मीरगंज मुख्य पथ पर बाण गंगा नदी किनारे स्थित है. यहां के महान संत श्रीश्री 108 रामशरण दास जी महाराज उर्फ इटवा बाबा की ख्याति दूर-दूर तक फैली है.