दातागंज: दातागंज नगर के मोहल्ला परा में सटरिंग के प्लाई बोर्ड की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
गुरुवार शाम 4 बजे के लगभग एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दातागंज नगर के मोहल्ला परा में सटरिंग के प्लाई बोड चोरी का मामला सामने आया है। प्लाई बोड ले जाते चोरों का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है।