सरदारशहर: भानीपुरा: डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का गठन
भानीपुरा। देवीलाल पनवा की अध्यक्षता में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की बैठक हुई। सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार कर नई कार्यकारिणी बनाई गई। भागीरथ पाटवाल (बायला) अध्यक्ष, ओमप्रकाश नायक (नीमरासर) व ओंकार मल मेघवाल (मालकसर) सचिव, ईश्वरराम मेघवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए।