राघोगढ़: टोडरा गांव में धाकड़ समाज के निशुल्क विवाह सम्मेलन में 35 जोड़ों ने लिए फेरे, 52 गांव के लोग हुए शामिल
राघोगढ़ ब्लॉक के टोडरा गांव में बीती रात को धाकड़ समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। 9 मई को आयोजन समिति ने बताया, एक ही मंडप के नीचे 35 जोड़ों के हरिद्वार से आई गायत्री परिवार की टीम ने वैदिक मंत्रों से विधि विधान से विवाह संपन्न कराए। निशुल्क विवाह सम्मेलन में धाकड़ समाज के 52 गांव के लोग और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।