रॉबर्ट्सगंज: हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत
हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के पास शनिवार शाम 5 बजे दूर ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई जिससे दोनों ही ट्रकों में आग लग गई, घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी फैल गई और यातायात जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन तब तक ट्रक में सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी जबकि पुलिस ने एक ट्रक चालक को बचा लिया।