ग्वालियर गिर्द: कल बुधवार को 4 घंटे की बिजली कटौती, डीबी मॉल समेत कई कॉलोनियों में रहेगा ब्लैकआउट
ग्वालियर में बुधवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा मंगलवार रात करीब 9 बजे जारी की गई। विभाग के अनुसार 17 जून को आवश्यक निर्माण और संधारण कार्य के चलते शहर के विभिन्न फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी।