शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और विवाहिता को जलाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मोहल्ला भारतद्वाजी निवासी गीता शुक्ला की तहरीर पर 30 अप्रैल को पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।।