कसडोल: छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन कसडोल की टीम का गौ रक्षक जनहित अभियान लगातार जारी
गौवंशों एवं आम नागरिकों की सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से कसडोल–गिधौरी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे विचरण करने वाले गौवंशों के गले में रेडियम बेल्ट बांधने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है प्रमुख रूप से इस जनहित अभियान में प्रदेश युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष राकेश यादव,जिला कार्यकारणी अध्यक्ष नूतन यादव,जिला उपाध्यक्ष रूपेन्द्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे