सिधौली: सिधौली हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बाइक को मारी टक्कर, बाराबंकी निवासी भास्कर की हुई मौत
जनपद के सिधौली इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बाराबंकी जनपद निवासी बाइक सवार युवक भास्कर की दर्दनाक मौत हो गई मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेजा है परिवार में मातम का माहौल है पुलिस की तहकीकात भी जारी है।