सूरतगढ़: बारात पहुंची तो खुला दुल्हन का राज, दो शादियां कर चुकी, एक बेटी की मां निकली, सूरतगढ़ के परिवार से अबोहर में ठगी
पंजाब के अबोहर में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सूरतगढ़ से बारात लेकर पहुंचे परिवार को तहसील में कागजी जांच के दौरान पता चला कि दुल्हन पहले ही दो शादियां कर चुकी है और एक बेटी की मां है। सच सामने आते ही लड़की पक्ष मौके से फरार हो गया। ऐसे में बारात को बैरंग लौटना पड़ा। रविवार दोपहर मिली जानकारी के मुताबिक़ पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है।