मुज़फ्फरनगर: मदीना चौक के एशिया पब्लिक स्कूल में मोटिवेशन गोष्ठी में अतिथियों ने बच्चों को मोबाइल दुरुपयोग से बचने के टिप्स दिए
मदीना चौक स्थित एशिया पब्लिक स्कूल में बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी एवं संस्था के महासचिव फैजुर रहमान द्वारा किया गया। अतिथियों ने बच्चों को मोबाइल के दुरुपयोग से बचने के लिए प्रेरित भी किया ।