मुज़फ्फरनगर: थाना खालापार पुलिस ने अवैध हथियार बेचने के कारोबार में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार किए बरामद
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में सोमवार की दोपहर 2:15 पर प्रेस वार्ता कर बताएं कि थाना खालापार पुलिस के द्वारा अवैध हथियार बेचने का कारोबार करने वाले आजम, विवेक, प्रतीक, मनीष, ऋषभ, विशाल, प्रतीक त्यागी को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल तीन तमंचे जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल, एक कार एवं 7 मोबाइल फोन बरामद किए है।