मुज़फ्फरनगर: गांव बिरालसी में आवारा कुत्तों ने एक नीलगाय के बच्चे को किया जख्मी, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना
चरथावल क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिरालसी में सोमवार की दोपहर 1:30 बजे के करीब एक नीलगाय का बच्चा आ गया जिसको लेकर वहां पर मौजूद कुत्तों के झुंड के द्वारा नीलगाय के बच्चे को घेर लिया और उसे पर हमला कर दिया जिस पर वहां से गुजर रहे किसानों के द्वारा तुरंत ही कुत्तों के झुंड से नीलगाय के बच्चे को बचाया गया और तुरंत पूरे मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई।